कासगंज में सेवा ज्योति यात्रा निकली, ड्रोन से निगरानी:पुलिस ने संभाली सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था, भाजपाइयों का हुजूम उमड़ा

Oct 07, 2026 - 14:50
0
कासगंज में सेवा ज्योति यात्रा निकली, ड्रोन से निगरानी:पुलिस ने संभाली सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था, भाजपाइयों का हुजूम उमड़ा
कासगंज जिले में बुधवार को भाजपा की सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई। यह यात्रा भाजपा विधायक देवेंद्र राजपूत के नदरई स्थित कार्यालय से शुरू हुई, जिसमें कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। यात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन सुरक्षा को लेकर सतर्क रहा। कार्यक्रम और यात्रा मार्ग पर पुलिस बल तैनात किया गया। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्रोन कैमरे से पूरे कार्यक्रम स्थल और यात्रा मार्ग की हवाई निगरानी की गई। यह यात्रा शहर के कई रास्तों से होते हुए कासगंज ब्लॉक पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। यातायात व्यवस्था को ठीक रखने के लिए पुलिस ने खास इंतजाम किए। ट्रैफिक पुलिस ने यह सुनिश्चित किया कि आम लोगों और परीक्षार्थियों को कोई परेशानी न हो। यात्रा में भाजपा विधायक देवेंद्र राजपूत के साथ उनके बेटे और ब्लॉक प्रमुख यशवीर सिंह राजपूत भी शामिल थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User