कासगंज में सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन:चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी कर अंबेडकर पार्क तक मार्च निकाला
कासगंज में गुरुवार दोपहर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने वोट काटे जाने के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी कर अपनी नाराजगी जताई। कार्यकर्ता प्रभु पार्क में इकट्ठा हुए और वहां से सोरों गेट स्थित अंबेडकर पार्क तक पैदल मार्च निकाला। इस दौरान उन्होंने वोट काटे जाने के मुद्दे पर नारे लगाए। प्रदर्शन में पटियाली विधानसभा से विधायक नादिरा सुल्तान समेत कई कार्यकर्ता शामिल थे। अंबेडकर पार्क पहुंचकर उन्होंने ज्ञानेश गुप्ता के इस्तीफे की मांग की। पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा और ड्रोन कैमरे से प्रदर्शन स्थल की निगरानी की गई। प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)