बलिया के बेल्थरारोड में मकान से 120 कार्टून पटाखे बरामद:6 लाख रुपए का माल जब्त, एक गिरफ्तार; भाई मौके से फरार
बेल्थरा रोड में उभांव पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम ने चौकिया मोड़ स्थित एक मकान से 120 कार्टून पटाखे बरामद किए। पुलिस के मुताबिक बरामद पटाखों की अनुमानित कीमत करीब 6 लाख रुपए है। पटाखे मकान की दूसरी मंजिल के एक कमरे में छिपाकर रखे गए थे। कार्रवाई के दौरान मकान मालिक मुकुल मद्धेशिया को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसका भाई दुर्गेश मद्धेशिया मौके से फरार हो गया। बरामद पटाखों में माचिस पटाखा, छोटी-बड़ी फुलझड़ी, सुतली बम और लहसुन पटाखा समेत कई ब्रांड शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि पटाखों के भंडारण और बिक्री से संबंधित कोई लाइसेंस मुकुल मद्धेशिया नहीं दिखा सका। पुलिस के अनुसार, 7 अक्टूबर को मुखबिर से पटाखों के अवैध भंडारण की सूचना मिली थी। इसके बाद तहसीलदार बेल्थरा रोड राजू कुमार की मौजूदगी में मकान की तलाशी ली गई। कार्रवाई में उभांव प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार उपाध्याय, सर्विलांस प्रभारी विश्वनाथ सिंह और स्वाट टीम प्रभारी अजय साहनी की टीमें शामिल रहीं। तलाशी के दौरान बरामद पटाखों को पुलिस ने कब्जे में लिया। उन्हें सुरक्षित तरीके से मकान से बाहर निकलवाकर थाना परिसर भेजा गया। पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई गई। बाहर से पटाखे मंगाकर त्योहारों में बेचने का दावा पुलिस के मुताबिक पूछताछ में मुकुल मद्धेशिया ने बताया कि वह और उसका भाई दुर्गेश बाहर से पटाखे मंगाकर त्योहारों के दौरान बेचते थे। पुलिस का दावा है कि पटाखों के भंडारण और बिक्री का लाइसेंस नहीं होने के कारण दोनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। मुकुल को 7 अक्टूबर को करीब 3:30 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया। वहीं उसका भाई दुर्गेश मौके से फरार हो गया। विस्फोटक अधिनियम में मुकदमा पुलिस ने मुकुल मद्धेशिया और उसके भाई दुर्गेश मद्धेशिया के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम-1884 की धारा 5/9बी के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक रामजतन सोनकर को सौंपी गई है। कार्रवाई में उभांव थाने से प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार उपाध्याय, उपनिरीक्षक संतोष कुमार, उपनिरीक्षक किरन यादव, कांस्टेबल सर्वजीत गुप्ता, अमित सिंह, अरविंद चौबे, अभय प्रताप सिंह, सौरभ यादव, नवीन कुमार, महिला कांस्टेबल छाया और प्रतिमा कुमारी शामिल रहीं। सर्विलांस सेल से प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ सिंह, हेड कांस्टेबल दिलीप पाठक, रोहित यादव, विकास सिंह, कांस्टेबल सूर्य प्रकाश यादव और पंकज सिंह तथा स्वाट टीम से प्रभारी उपनिरीक्षक अजय साहनी टीम में शामिल रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)