काशी में बना भूतिया दुर्गा पंडाल; VIDEO:20 दिन में तैयार किया, गली के बच्चों ने खुद की सजावट

Oct 19, 2026 - 22:24
0
काशी में बना भूतिया दुर्गा पंडाल; VIDEO:20 दिन में तैयार किया, गली के बच्चों ने खुद की सजावट
वाराणसी के तेलियाना स्थित हनुमान फाटक के पास इन दिनों एक भूतिया दुर्गा पंडाल लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। करीब 20 दिन की मेहनत से तैयार इस पंडाल को गली के बच्चों ने खुद बनाया है। जिस गली में पहले लोगों की आवाजाही कम रहती थी, वहां अब पंडाल देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंच रहे हैं। इलाके में इस गली की पहचान भी अब भूतिया पंडाल वाली गली के रूप में होने लगी है। भूत बंगला देखकर आया आइडिया पंडाल बनाने वाले बच्चों ने बताया कि उन्होंने बाहर भूत बंगला देखा था। तभी से उनके मन में भी ऐसा कुछ बनाने की इच्छा थी। इस बार उन्होंने अपनी इच्छा को पूरा करने के लिए भूतिया दुर्गा पंडाल तैयार किया। बच्चों के मुताबिक, उन्हें इस तरह के पंडाल पसंद हैं और इसे बनाने में उन्हें काफी उत्साह आया। पांच साल से पंडाल बना रहा क्लब यह पंडाल न्यू बॉयज स्पोर्टिंग क्लब की ओर से बनाया गया है। क्लब के अध्यक्ष सुजीत जायसवाल ने बताया कि उनका क्लब पिछले पांच साल से दुर्गा पंडाल बना रहा है। पहले वे साधारण पंडाल तैयार करते थे, लेकिन इस बार क्लब के लड़कों के साथ आसपास के बच्चों की भी भूतिया पंडाल बनाने की इच्छा थी। सभी ने मिलकर इसे तैयार किया। ऑटो वाले भी बता रहे भूतिया पंडाल वाली गली पंडाल देखने के लिए आसपास के इलाकों के साथ शहर के दूसरे हिस्सों से भी लोग पहुंच रहे हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, अब ऑटो चालक भी लोगों को पता बताते समय इस गली को भूतिया पंडाल वाली गली के नाम से पहचानने लगे हैं। दुर्गा पूजा के दौरान बच्चों की इस पहल ने गली को एक नई पहचान दिला दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User