अमेठी पहुंचीं महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव:रामलीला मंचन में शामिल हुईं, युवती को शादी के लिए 1.51 लाख रुपए का चेक दिया
महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव अमेठी पहुंचीं। यहां उन्होंने रामलीला समिति की ओर से आयोजित 10 दिवसीय रामलीला मंचन में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने एक युवती को शादी के लिए 1 लाख 51 हजार रुपए का प्रतीकात्मक चेक सौंपा। साथ ही कई बच्चियों को गिफ्ट भी दिए।
11 अक्टूबर से शुरू हुआ रामलीला मंचन
अमेठी कस्बे के रामलीला मैदान में रामलीला मंचन 11 अक्टूबर को शुरू हुआ था। इसका समापन दशहरे के दिन रावण दहन के साथ होगा। समिति की ओर से हर दिन एक गरीब युवती को विवाह के लिए 1 लाख 51 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है।
रात 8:30 बजे कार्यक्रम में पहुंचीं अपर्णा यादव
अपर्णा यादव रात करीब 8:30 बजे कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचीं। इस मौके पर भाजपा एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह भी मौजूद रहे। रामलीला आयोजन समिति के अध्यक्ष जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि हैं। आयोजन में नितिन अग्रवाल, सूरज जायसवाल, हरिकेश श्रीवास्तव और नितिन अग्रहरि समेत समिति के अन्य पदाधिकारियों ने भी भूमिका निभाई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)