काशी विद्यापीठ के मेस की थाली में निकला कीड़ा:एक महीने पहले ही शुरू हुआ था संचालन; शिकायत पर कुलपति ने किया निरीक्षण

Oct 01, 2026 - 15:29
0
काशी विद्यापीठ के मेस की थाली में निकला कीड़ा:एक महीने पहले ही शुरू हुआ था संचालन; शिकायत पर कुलपति ने किया निरीक्षण
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के बॉयज हॉस्टल के मेस में खाने को लेकर छात्रों ने शिकायत की है। छात्रों का आरोप है कि पिछले दो-तीन दिनों से किसी न किसी छात्र की थाली में कीड़ा निकल रहा है। बुधवार को एक छात्र की थाली में कीड़ा मिलने के बाद छात्रों में नाराजगी बढ़ गई। छात्रों ने इसकी शिकायत जिम्मेदारों से की। शिकायत के बाद कुलपति प्रो. आनंद त्यागी ने मेस का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और खाने के निगरानी के लिए छात्रों की कमेटी बनाने के निर्देश दिए। विद्यापीठ में करीब 4 साल बाद इसी सत्र से मेस का संचालन दोबारा शुरू हुआ है और इसे शुरू हुए अभी करीब एक महीना ही हुआ है। पिछले 2-3 दिनों से छात्रों की थाली में मिल रहा कीड़ा छात्रों का कहना है कि पिछले दो-तीन दिनों से मेस में परोसे जा रहे खाने को लेकर समस्या सामने आ रही है। किसी न किसी छात्र की थाली में कीड़ा मिलने की शिकायत सामने आई है। बुधवार को एक छात्र की थाली में भी कीड़ा मिला। इसके बाद छात्रों ने मेस की व्यवस्था को लेकर जिम्मेदारों से शिकायत की। शिकायत के बाद कुलपति ने किया निरीक्षण छात्रों की शिकायत के बाद कुलपति प्रो. आनंद त्यागी ने मेस का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने मेस में खाने की व्यवस्था, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। छात्रों की शिकायत के बाद मेस में खाने की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठे हैं। अब छात्र कमेटी करेगी रोज खाने की निगरानी कुलपति प्रो. आनंद त्यागी ने निरीक्षण के बाद वार्डन प्रो. नागेंद्र सिंह को छात्रों की कमेटी गठित करने के निर्देश दिए हैं। यह कमेटी रोज खाना बनते समय मेस में मौजूद रहेगी। कमेटी के सदस्य देखेंगे कि खाना किस तरह तैयार हो रहा है, सब्जी किस तरह काटी जा रही है और चावल किस तरह उबाला जा रहा है। यानी खाना बनने से लेकर तैयार होने तक की प्रक्रिया पर छात्रों की निगरानी रहेगी। 4 साल बाद शुरू हुआ था मेस महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में करीब चार साल से मेस का संचालन बंद था। इस सत्र में मेस को दोबारा शुरू किया गया। पिछले महीने से छात्रों को मेस में खाना मिलना शुरू हुआ है। ऐसे में संचालन शुरू होने के करीब एक महीने में ही खाने में कीड़ा मिलने की शिकायत सामने आने से छात्रों में नाराजगी है। पहले मेस बंद होने पर राज्यपाल ने जताई थी नाराजगी विद्यापीठ के मेस को लेकर पहले भी सवाल उठ चुके हैं। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के विद्यापीठ दौरे के दौरान मेस बंद होने पर नाराजगी जताए जाने की बात सामने आई थी। इसके बाद इस सत्र में मेस का संचालन शुरू किया गया। अब मेस शुरू होने के बाद खाने में कीड़ा मिलने की शिकायत ने व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User