काशी विद्यापीठ में छात्रों को तनाव प्रबंधन सिखाया:विचारों को नियंत्रित कर भावनात्मक स्थिरता पर दिया जोर
वाराणसी में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के अंग्रेजी एवं अन्य विदेशी भाषा विभाग में मंगलवार को विद्यार्थियों के लिए ‘स्ट्रेस मैनेजमेंट एंड इमोशनल स्टेबिलिटी’ विषय पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। मैत्री बोध परिवार के सदस्य अमृतपाल सिंह सोढ़ी ने विद्यार्थियों को तनाव के कारणों और उससे उबरने के तरीकों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि कई बार किसी बात या घटना को हम अपने मन में इतनी गहराई से बसा लेते हैं कि वह बार-बार परेशान करती है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को ध्यान का अभ्यास भी कराया गया। सोढ़ी ने कहा कि तनाव से उबरने के लिए मन को स्थिर करना जरूरी है। इसके लिए आध्यात्मिक ऊर्जा से जुड़ना मानसिक संबल देने में मदद कर सकता है। कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष डॉ. नीरज धनकड़ समेत कई शिक्षक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी शामिल हुए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)