ट्रेन में टीटी ने महिला किसान नेता की चोटी खींचा:अयोध्या में कैफियत एक्सप्रेस रोककर कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा, आरोपी TT ने फिर माफी मांगी
अयोध्या में मंगलवार को कैफियत एक्सप्रेस ट्रेन में भारतीय किसान यूनियन की महिला कार्यकर्ता के साथ टीटी ने अभद्रता किया और चोटी खींचा। ट्रेन जब रुदौली रेलवे स्टेशन पहुंचती तो किसान यूनियन के कई नेता ट्रेन से नीचे उतरकर आरोपी टीटी के खिलाफ कार्रवाई की मांग लेकर हंगामा करने लगे। विरोध के चलते कैफियत एक्सप्रेस करीब 45 मिनट स्टेशन पर खड़ी रही। सूचना पर इंस्पेक्टर संजय मौर्य अपने पुलिस बल के साथ रेलवे स्टेशन पहुंचे। स्थिति को देखते हुए आसपास की पुलिस चौकियों से भी अतिरिक्त फोर्स बुला लिया गया। पुलिस ने किसान यूनियन के नेताओं से बातचीत कर मामला शांत कराने का प्रयास किया। विरोध बढ़ता देख आरोपी टीटी ने महिला से माफी मांग ली। इसके बाद किसान नेताओं का गुस्सा शांत हुआ। किसान यूनियन के नेता वापस कैफियत एक्सप्रेस ट्रेन में सवार हो गए। इसके बाद कैफियत एक्सप्रेस आगे रवाना हो गई। किसान यूनियन के नेताओं ने कहा कि महिला यात्रियों के साथ इस तरह का व्यवहार नहीं होना चाहिए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)