काशी विश्वनाथ न्यास ने हनुमान मंदिर का निरीक्षण किया:गौशाला में सुविधाओं, व्यवस्थाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए निर्देश
वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सत्यम मिश्र ने गुरुवार को बेनीपुर-सारनाथ स्थित श्री संकट हरण हनुमान मंदिर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में संचालित गौशाला में गौवंशों के लिए उपलब्ध सुविधाओं और मंदिर की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौवंशों के लिए स्वच्छ पेयजल, पर्याप्त चारा, साफ-सफाई और नियमित चिकित्सकीय देखभाल की व्यवस्था देखी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को गौवंशों के संरक्षण एवं देखभाल में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। साथ ही मंदिर परिसर की साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने पर जोर दिया। सत्यम मिश्र ने गौशाला और मंदिर की व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करने तथा सुधार की जरूरत वाले कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर शम्भू शरण और मंदिर न्यास के उप जिलाधिकारी भी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)