बच्ची से दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार:सीतापुर में गन्ने के खेत में मिला था शव, मोबाइल दिखाने के बहाने ले गया था
सीतापुर के मछरेहटा थाना क्षेत्र के ग्वालीपुरवा गांव में 12 वर्षीय बालिका की हत्या के मामले का पुलिस ने गुरुवार शाम करीब 5 बजे खुलासा किया। पुलिस ने गांव के ही जब्बर पुत्र मटरू को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी बालिका को मोबाइल दिखाने के बहाने गन्ने के खेत में ले गया था। वहां दुष्कर्म करने के बाद बालिका ने परिजनों को बताने की बात कही तो आरोपी ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। एसपी अंकुर अग्रवाल ने मामले का खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। 12 अक्टूबर को खेत में मिला था शव 12 अक्टूबर को ग्वालीपुरवा गांव के पास गन्ने के खेत में बालिका का शव मिला था। सुबह शौच के लिए घर से निकली बालिका जब वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान खेत में उसका शव मिला। मृतका के पिता की तहरीर पर मछरेहटा थाने में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। ड्रोन, डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक साक्ष्यों से जांच मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर मछरेहटा पुलिस और एसओजी की टीमें गठित की गईं। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और ड्रोन कैमरों से आसपास के क्षेत्र की तलाशी कराई। डॉग स्क्वायड की स्टेला और मधु की मदद से भी सुराग जुटाने का प्रयास किया गया। जांच के दौरान फॉरेंसिक और जैविक साक्ष्यों का परीक्षण किया गया। इसके साथ ही ग्रामीणों से पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया गया। पुलिस के अनुसार, इन साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान की गई। कल्ली रोड के पास से गिरफ्तारी पुलिस ने जब्बर को कल्ली रोड परिक्रमा मोड़ स्थित सूरजपुर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1), 65(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 5(एम)/6 के तहत कार्रवाई की जा रही है। एसपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले के खुलासे में मछरेहटा पुलिस और एसओजी टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने टीम को 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)