काशीराम नगर से दुर्गा पूजा की मूर्तियां रवाना:अमरोहा समेत 10 जगहों पर होंगी स्थापित, 1 लाख तक कीमत
मुरादाबाद। काशीराम नगर स्थित कालीबाड़ी मंदिर में दुर्गा पूजा के लिए मां दुर्गा की मूर्तियां तैयार हो चुकी हैं। कारीगरों ने मूर्तियों को अंतिम रूप दे दिया है। अब इन्हें अमरोहा, कंपनी बाग, काशीराम नगर समेत करीब नौ से दस स्थानों पर भेजा जा रहा है। दुर्गा पूजा के लिए इन प्रतिमाओं को आकर्षक रूप देने में कारीगरों ने कई महीने तक मेहनत की है। मूर्ति निर्माता मदन सरकार ने बताया कि दुर्गा पूजा के लिए मूर्तियां बनाने का काम करीब छह महीने पहले ही शुरू कर दिया जाता है, ताकि सभी स्थानों से मिलने वाले ऑर्डर समय पर पूरे किए जा सकें। मूर्तियां तैयार करने के लिए कोलकाता से छह कारीगर बुलाए गए हैं। इन कारीगरों ने मां दुर्गा की प्रतिमाओं को तैयार कर अब अंतिम रूप भी दे दिया है। उन्होंने बताया कि उनके पास हर साल दुर्गा पूजा के लिए करीब नौ से दस स्थानों से मूर्तियां बनाने के ऑर्डर आते हैं। सभी स्थानों की मांग के अनुसार मूर्तियां तैयार की जाती हैं। मूर्तियों की कीमत उनके आकार और सजावट के आधार पर तय होती है। छोटी मूर्तियों की कीमत करीब 40 से 50 हजार रुपये तक है, जबकि बड़ी मूर्तियों की कीमत 70 हजार से एक लाख रुपये तक पहुंच जाती है। मदन सरकार के अनुसार, समय से मूर्तियां तैयार करना जरूरी होता है, ताकि पूजा समितियों को प्रतिमाएं निर्धारित समय पर मिल सकें। इसी को ध्यान में रखते हुए छह महीने पहले से ही मूर्तियां बनाने का काम शुरू कर दिया जाता है। अब प्रतिमाएं तैयार होने के बाद उन्हें संबंधित स्थानों पर भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)