कौशाम्बी में आशा-आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन:24 घंटे काम लेने का आरोप, 23 अक्टूबर को प्रदर्शन की चेतावनी

Oct 15, 2026 - 14:16
0
कौशाम्बी में आशा-आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन:24 घंटे काम लेने का आरोप, 23 अक्टूबर को प्रदर्शन की चेतावनी
कौशाम्बी में गुरुवार दोपहर 12 बजे बड़ी संख्या में आशा संगिनी और आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कलेक्ट्रेट जाने वाले मार्ग पर सड़क जाम कर अपनी आवाज बुलंद की। उन्होंने सरकार से 24 घंटे काम लेने के बदले राज्य कर्मचारियों की तरह सुविधाएं देने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा गया। यह प्रदर्शन प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन की मंडल अध्यक्ष व प्रदेश उपाध्यक्ष रेखा मौर्य की अगुवाई में हुआ। प्रदर्शन कर रहीं आशा संगिनी और आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का कहना है कि उनसे दिन-रात काम लिया जाता है, लेकिन उन्हें राज्य कर्मचारियों जैसी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। अपनी मांगों को लेकर वे लगातार ज्ञापन देकर शासन-प्रशासन का ध्यान आकर्षित कर रही हैं, इसके बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है आंगनवाड़ी संघ की मंडल अध्यक्ष ने बताया कि मांगों को लेकर गुरुवार को सड़क जाम कर प्रदर्शन किया गया और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि कार्यकत्रियां लंबे समय से अपनी मांगों को उठा रही हैं, लेकिन अब तक उनकी सुनवाई नहीं हुई है। मंडल अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार कर समाधान नहीं किया गया तो आगामी 23 अक्टूबर को लखनऊ में बड़े स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से उनकी समस्याओं का संज्ञान लेकर जल्द उचित निर्णय लेने की मांग की। इस दौरान जिलाध्यक्ष गीतांजलि यादव,उपाध्यक्ष आशा सिंह,ब्लॉक अध्यक्ष मंझनपुर मीनू मिश्रा,सुधा सिंह,सुखिया देवी,रेखा मौर्य मंडल अध्यक्ष/प्रदेश उपाध्यक्ष आशा वर्कर्स यूनियन सहित हजारों की संख्या में महिलाएं मौजूद रही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User