कौशाम्बी में मिशन शक्ति का संदेश लेकर निकली स्कूटी रैली:जरूरत पड़ने पर पुलिस की मदद लेने की हुई अपील

Oct 19, 2026 - 17:44
0
कौशाम्बी में मिशन शक्ति का संदेश लेकर निकली स्कूटी रैली:जरूरत पड़ने पर पुलिस की मदद लेने की हुई अपील
कौशाम्बी में सोमवार शाम 4 बजे मिशन शक्ति फेज 6.0 का आगाज हुआ। इसका उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है। इस मौके पर पुलिस कार्यालय मंझनपुर से स्कूटी रैली निकालकर महिला सुरक्षा का संदेश दिया गया। राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर, पूर्व विधायक संजय गुप्ता और पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापति ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अमिता सिंह और मंझनपुर कोतवाल विनीत सिंह भी मौजूद रहे। अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। इसके साथ ही उनकी समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना भी अभियान का हिस्सा है। इसका उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने के साथ जरूरत पड़ने पर पुलिस की मदद लेने के लिए जागरूक करना है। पुलिस अधिकारियों ने समाज में महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने महिलाओं और बालिकाओं में आत्मविश्वास मजबूत करने का संदेश भी दिया। राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा ने भी महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण पर अपनी बात रखी। देखें 4 तस्वीरें…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User