कौशाम्बी में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार:शारीरिक संबंध बनाने के बाद शादी से इनकार, जान से मारने की धमकी दी
कौशाम्बी में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के आरोपी को कड़ा धाम पुलिस ने बुधवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता ने आरोपी पर शादी से इनकार करने के बाद जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। 6 अक्टूबर को दर्ज कराया था मुकदमा पुलिस के मुताबिक, ग्राम बक्शी निवासी समरशिव यादव पुत्र नरेश यादव के खिलाफ युवती ने 6 अक्टूबर को कड़ा धाम थाने में तहरीर दी थी। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। बाद में शादी करने से इनकार कर दिया। पीड़िता के अनुसार, जब उसने आरोपी से शादी के लिए कहा तो उसने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। सोरई मोड़ के पास से पकड़ा तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। बुधवार 7 अक्टूबर को पुलिस को मुखबिर से आरोपी के सोरई मोड़ के पास होने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने दोपहर करीब 1 बजे मौके पर पहुंचकर समरशिव यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की और उसे न्यायालय में पेश किया। न्यायालय की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)