जरवा इको टूरिज्म में बच्चों ने वन्यजीवों का जीवन समझा:वन्यजीव सप्ताह में प्रकृति से सीधा संवाद, संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ी
बलरामपुर में वन्यजीव सप्ताह के अवसर पर बच्चों को जंगल और वन्यजीवों की दुनिया से रूबरू कराने के उद्देश्य से सोहेलवा वन्यजीव प्रभाग के जनकपुर रेंज स्थित जरवा इको टूरिज्म क्षेत्र में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। बलरामपुर फर्स्ट के प्रकृति एवं वन्यजीव संरक्षण अभियान के तहत आयोजित इस पहल में स्कूली बच्चों ने जंगल को करीब से जाना और प्राकृतिक परिवेश को समझने का अवसर पाया। दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक चले कार्यक्रम में बच्चों को वन, वन्यजीवों तथा उनके प्राकृतिक आवास की जानकारी दी गई। साथ ही पर्यावरण संतुलन और वन्यजीव संरक्षण के महत्व को समझाते हुए बच्चों को प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनने के लिए प्रेरित किया गया। भूमिका के बारे में जानकारी दी कार्यक्रम में चीफ कंजर्वेटर रमेश चंद्र, डीएफओ गौरव गर्ग तथा बलरामपुर फर्स्ट के सर्वेश सिंह मौजूद रहे। अधिकारियों ने बच्चों को जंगल और वन्यजीवों के संरक्षण में उनकी भूमिका के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल बच्चों को जंगल दिखाना नहीं, बल्कि उन्हें जंगल को समझने और उसकी रक्षा करने की सोच विकसित करना रहा। आयोजकों का मानना है कि आज के बच्चे ही कल के प्रकृति प्रहरी हैं। यदि बचपन से ही उनमें वन, वन्यजीव और पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता विकसित की जाए तो आने वाली पीढ़ी प्राकृतिक विरासत के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)