कौशांबी कांग्रेस वोट चोरी आंदोलन:5 से 8 अक्टूबर तक ब्लॉक स्तर पर प्रदर्शन, 8 को मार्च
कौशांबी में लोकसभा चुनाव 2024 और हालिया विधानसभा चुनावों में धांधली का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर ‘वोट चोरी’ का आरोप लगाया है। इसके विरोध में पार्टी ने 5 से 8 अक्टूबर तक ब्लॉक स्तर पर आंदोलन का ऐलान किया है। सोमवार दोपहर 2 बजे कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय ने पत्रकार वार्ता कर चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने मतदाता सूची में कथित हेरफेर और EVM को लेकर भी आरोप लगाए। कांग्रेस का आरोप है कि सत्तापक्ष को फायदा पहुंचाने के लिए SIR प्रक्रिया के तहत लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए। पार्टी का कहना है कि इससे भाजपा सरकार को चुनावी लाभ पहुंचाने की कोशिश की गई। वोटर लिस्ट में नाम काटने की SIT जांच की मांग कांग्रेस ने मतदाता सूची से नाम काटे जाने और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली की SIT से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया से जुड़े इन मामलों की जांच कराकर स्थिति स्पष्ट की जानी चाहिए। 8 अक्टूबर को मार्च, राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपेंगे जिलाध्यक्ष ने बताया कि 5 से 8 अक्टूबर तक जिले के अलग-अलग ब्लॉकों में विरोध बैठकें की जाएंगी। आंदोलन के अंतिम दिन 8 अक्टूबर को बड़ा मार्च निकाला जाएगा। यह मार्च ओसा स्थित काशीराम गेस्ट हाउस तक जाएगा। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा जाएगा। पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व प्रदेश सचिव रामबहादुर त्रिपाठी, हेमंत रावत, सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सचिन पांडेय सहित पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)