नाई समाज ने अपमानजनक वीडियो पर कार्रवाई की मांग की:चंदौली में कलेक्ट्रेट में सौंपा ज्ञापन, कहा- सड़क पर उतरने को होंगे मजबूर
चंदौली जिले में सोमवार को नाई समाज के प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्ट्रेट में प्रभारी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने समाज को अपमानित करने वाले एक वीडियो पर कार्रवाई की मांग की। समाज के लोगों ने बताया कि बिहार के वैशाली जिले के गणेश लाजवाब यादव (पुत्र चंदेश्वर यादव, निवासी डुमरा थाना पातेपुर) ने अश्लील और आपत्तिजनक वीडियो बनाया है। इस वीडियो में नंद, सेन, सविता और सलमानी समाज के लोगों को निशाना बनाया गया है, जिससे पूरे नाई समाज का अपमान हुआ है। नाई समाज ने मांग की है कि इस वीडियो को यूट्यूब से हटाया जाए। वीडियो बनाने वाले और इसे प्रचारित-प्रसारित करने वाले सभी लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर एफआईआर दर्ज की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई, तो नाई समाज सड़क पर उतरने को मजबूर होगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। इस दौरान इंद्रजीत शर्मा, बबन शर्मा, घनश्याम शर्मा समेत कई सदस्य मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)