कौशांबी के दारानगर में हरवंशा पर निकला अजगर:ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग पर लापरवाही का आरोप, कार्रवाई की मांग
कौशांबी के कड़ाधाम थाना क्षेत्र के दारानगर में शुक्रवार रात करीब 11 बजे हरवंशा पर अचानक एक अजगर निकल आया। इसे देखकर ग्रामीणों में डर फैल गया। लोगों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी, लेकिन रात में कोई भी कर्मचारी अजगर पकड़ने नहीं पहुंचा। ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में काफी समय से अजगर होने की खबरें मिल रही थीं। इसके बावजूद वन विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब देर रात अजगर दिखने के बाद ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। उन्हें डर है कि अजगर से कोई अनहोनी हो सकती है। रामबाबू, अशोक, भुलनी और राजू सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि अजगर को लेकर पहले से ही डर का माहौल है। अब खुले में अजगर दिखने के बाद लोग और सावधान हो गए हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से अजगर को मौके पर आकर सुरक्षित पकड़ने की मांग की है, ताकि किसी के साथ कोई घटना न हो। ग्रामीण अभी वन विभाग की कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)