गोरखपुर में पितृ-विसर्जन पर स्कूल बंद:BSA ने जारी किया छुट्टी का ऑर्डर, नहीं चलेंगी क्लास
गोरखपुर में कल यानी शनिवार को परिषदीय और मान्यता प्राप्त बेसिक स्कूलों में छुट्टी रहेगी। पितृ-विसर्जन के अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) ने स्कूलों को बंद रखने का ऑर्डर जारी किया है। यह छुट्टी उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी वर्ष 2026 के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार घोषित की गई है। हॉलिडे कैलेंडर के आधार पर लिया गया फैसला BSA कार्यालय की ओर से जारी ऑर्डर में बताया गया है कि उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज के हॉलिडे कैलेंडर में 10 अक्टूबर को पितृ-विसर्जन का अवकाश तय है। इसी के आधार पर गोरखपुर जिले के सभी संबंधित स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। स्कूलों को ऑर्डर का पालन करने के निर्देश यह आदेश जिले के सभी परिषदीय और मान्यता प्राप्त बेसिक स्कूलों पर लागू होगा। BSA ने संबंधित अधिकारियों और स्कूल मैनेजमेंट को ऑर्डर का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसके चलते शनिवार को इन स्कूलों में क्लास नहीं चलेंगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)