कौशांबी में 15 हजार की रिश्वत लेते आंगनबाड़ी कार्यकत्री गिरफ्तार:सहायिका की नौकरी के लिए मांगे थे 35 हजार, पहली किस्त लेते पकड़ी गई
कौशांबी में गुरुवार दोपहर करीब 1:10 बजे विजिलेंस की प्रयागराज सेक्टर टीम ने आंगनबाड़ी कार्यकत्री को रिश्वत लेते पकड़ा। टीम ने उसे 15 हजार रुपए लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर नियुक्ति कराने के नाम पर 35 हजार रुपए मांगे गए थे। नियुक्ति के नाम पर मांगे 35 हजार शिकायतकर्ता ने 7 अक्टूबर को सतर्कता अधिष्ठान के प्रयागराज सेक्टर के एसपी से शिकायत की थी। बताया कि उनकी बेटी रोशनी कुमारी ने आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। आरोप है कि बाल विकास परियोजना सिराथू में तैनात आंगनबाड़ी कार्यकत्री रीना देवी ने नियुक्ति पत्र दिलाने के नाम पर 35 हजार रुपए मांगे। सीडीपीओ से मिलने की भी बात कही शिकायत के मुताबिक रीना देवी ने पहले शिकायतकर्ता से कहा था कि वह सीडीपीओ मनोज कुमार वर्मा से मिल लें। इसके बाद नियुक्ति आदेश मिलने की बात कही गई। बाद में रीना देवी ने खुद नियुक्ति पत्र दिलाने के बदले 35 हजार रुपए की मांग की। 15 हजार की पहली किस्त पर बनी सहमति शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहती थीं। उन्होंने आरोपी को रंगे हाथ पकड़वाने के लिए विजिलेंस से शिकायत की। गोपनीय सत्यापन के बाद टीम ने ट्रैप की योजना बनाई। शिकायतकर्ता ने पूरी रकम देने में असमर्थता जताई तो रीना देवी 15 हजार रुपए की पहली किस्त लेने के लिए तैयार हो गई। बाल विकास परियोजना कार्यालय के कमरे में पकड़ा गुरुवार दोपहर करीब 1:10 बजे विजिलेंस की ट्रैप टीम ने बाल विकास परियोजना अधिकारी सिराथू के परिसर में एक कमरे में कार्रवाई की। यहां रीना देवी को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया। टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू की और उसे प्रयागराज ले गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)