बदायूं में शिक्षकों का प्रशिक्षण:राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन और विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता सुधार पर की चर्चा

Oct 08, 2026 - 19:03
0
बदायूं में शिक्षकों का प्रशिक्षण:राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन और विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता सुधार पर की चर्चा
बदायूं में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन और विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता सुधार के लिए प्रशिक्षण दिया गया। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में नोडल शिक्षक संकुल और नोडल एआरपी के दो दिवसीय क्षमता संवर्द्धन प्रशिक्षण का गुरुवार को समापन हुआ। दूसरे दिन नौ सत्रों में प्रशिक्षण का उद्देश्य नोडल शिक्षक संकुल और नोडल एआरपी की शैक्षिक एवं अकादमिक क्षमताओं को मजबूत करना था, ताकि वे विद्यालयों में एनईपी-2020 की मूल भावना के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षण वातावरण विकसित कर सकें। एसआरजी सुधा मिश्रा ने प्रशिक्षण के उद्देश्यों और एनईपी-2020 के प्रावधानों पर चर्चा की। जिला समन्वयक निपुण कमलेश राज ने बुनियादी साक्षरता, बाल केंद्रित शिक्षण, दक्षता आधारित शिक्षा, समावेशी शिक्षा, शिक्षक सहयोग, शैक्षिक नेतृत्व, विद्यालय अनुश्रवण और अकादमिक सहयोग जैसे विषयों पर जानकारी दी। एसआरजी पीयूष कुमार ने गतिविधि आधारित और नवाचारपूर्ण शिक्षण विधियों के जरिए बच्चों के सीखने के स्तर में सुधार पर जोर दिया। प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण में सीखे नवाचारों और तकनीकों को विद्यालयों तक पहुंचाने तथा एनईपी-2020 के लक्ष्यों को प्रभावी ढंग से लागू करने का संकल्प लिया। प्रशिक्षण में अंजुम खान, अफजाल अहमद, फखरे आलम, सीमा राजन, मनीष कुमार, विनीत कुमार सोलंकी, परमवीर सिंह दीवला, जितेंद्र सिंह, अशोक कुमार, चंद्रभान, नाहिद फरहान अंसारी, जमीर अहमद, प्रभात कुमार और विनीत यादव समेत अन्य प्रतिभागी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User