कौशांबी में आज से रोजगार मेले की शुरुआत:8 विकासखंडों में लगेंगे मेले, कॅरियर काउंसिलिंग भी मिलेगी; जिला सेवायोजन कार्यालय कराएगा आयोजन

Sep 25, 2026 - 09:20
0
कौशांबी में आज से रोजगार मेले की शुरुआत:8 विकासखंडों में लगेंगे मेले, कॅरियर काउंसिलिंग भी मिलेगी; जिला सेवायोजन कार्यालय कराएगा आयोजन
कौशांबी में शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए जिले के सभी आठ विकासखंडों में रोजगार मेले और कॅरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उत्तर प्रदेश मिशन के सेवा संकल्प अभियान के तहत इन मेलों का आयोजन जिला सेवायोजन कार्यालय, कौशांबी की ओर से किया जा रहा है। रोजगार मेले में युवाओं को नौकरी के अवसर के साथ कॅरियर से जुड़ी सलाह भी दी जाएगी। रोजगार मेले की शुरुआत 25 सितंबर को विकासखंड सरसवां से होगी। यहां सुबह 10:30 बजे से मेला आयोजित किया जाएगा। इसके बाद 28 सितंबर को विकासखंड कौशांबी, 29 सितंबर को नेवादा और 30 सितंबर को चायल में रोजगार मेला लगेगा। इन तारीखों पर यहां लगेंगे मेले 1 अक्टूबर को मूरतगंज, 3 अक्टूबर को कड़ा और 5 अक्टूबर को मंझनपुर विकासखंड में रोजगार मेले का आयोजन होगा। जिला सेवायोजन कार्यालय के अनुसार, इन कार्यक्रमों के जरिए अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। जरूरी दस्तावेजों की फोटोकॉपी साथ लाएं जिला सेवायोजन कार्यालय ने इच्छुक अभ्यर्थियों से तय तारीख पर सुबह 10:30 बजे संबंधित विकासखंड में पहुंचने की अपील की है। अभ्यर्थियों को अपने शैक्षिक प्रमाणपत्रों और अन्य जरूरी दस्तावेजों की फोटोकॉपी साथ लानी होगी। मेले में नौकरी के अवसरों के साथ कॅरियर काउंसिलिंग की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User