कानपुर में गणपति का विसर्जन:'अगले बरस तू जल्दी आ' के जयकारों के साथ विदाई
अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर पूरे कानपुर शहर में आज भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा रहा है। 10 दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव के अंतिम दिन घरों और सार्वजनिक पंडालों में स्थापित गणपति बाप्पा को भक्त नम आंखों और भारी मन से विदाई दे रहे हैं। विसर्जन यात्राओं में श्रद्धालुओं का भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। पूरा शहर "गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ" के गगनभेदी जयकारों से गूंज रहा है। लोग ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते-गाते हुए और अबीर-गुलाल उड़ाते हुए बप्पा की विसर्जन यात्रा निकाल रहे हैं। घरों में स्थापित छोटी प्रतिमाओं से लेकर बड़े पंडालों की विशाल प्रतिमाओं तक, सभी को पूरे विधि-विधान और श्रद्धा के साथ जलाशयों में विसर्जित कर भगवान से सुख-समृद्धि और शांति का आशीर्वाद मांगा जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)