कौशांबी में बाइक की टक्कर से घायल युवक की मौत:प्रयागराज में इलाज के दौरान तोड़ा दम, साथी भी घायल; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
कौशांबी के मुस्तफाबाद गांव के सत्यम यादव (20) की सड़क हादसे में घायल होने के बाद रविवार सुबह प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उसका साथी छोटू भी घायल है, जिसका इलाज प्रयागराज में चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, सत्यम शनिवार रात करीब 8 बजे दोस्त छोटू के साथ परौवा गांव गया था। रात 9 बजे लौटते समय ककरहाई गांव के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी टक्कर हो गई। सत्यम गंभीर रूप से घायल हुआ, छोटू को हल्की चोटें आईं। परिजनों ने सत्यम को प्रयागराज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। रविवार सुबह उसकी मौत के बाद कौशांबी पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। शाम 4 बजे गांव में अंतिम संस्कार किया गया। थानाध्यक्ष जगदीश कुमार ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)