सुल्तानपुर में प्रजापति समिति ने प्रतिभा सम्मान किया समारोह:नव-चयनित अधिकारियों और मेधावी छात्रों को सम्मानित किया, सफलता की कहानियां भी साझा कीं

Oct 04, 2026 - 18:02
0
सुल्तानपुर में प्रजापति समिति ने प्रतिभा सम्मान किया समारोह:नव-चयनित अधिकारियों और मेधावी छात्रों को सम्मानित किया, सफलता की कहानियां भी साझा कीं
सुल्तानपुर में उत्तर प्रदेशीय प्रजापति जागृति सेवा समिति की ओर से रविवार, 4 अक्टूबर 2026 को प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। दरियापुर स्थित एक होटल में सुबह 10 बजे से शाम 4:30 बजे तक चले कार्यक्रम में समाज के नवचयनित अधिकारियों, कर्मचारियों और मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वेद प्रकाश प्रजापति, डायरेक्टर लाइफ कॉम फार्मा और कार्यक्रम अध्यक्ष सीएल प्रजापति, पूर्व उपायुक्त परिवहन विभाग रहे। एटा के डीआईओएस डॉ. इन्द्रजीत प्रजापति ने बताया कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में बेहतर अंक हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि प्रदेशभर से नवचयनित आईएएस, पीसीएस, आईपीएस, असिस्टेंट कमिश्नर और असिस्टेंट प्रोफेसर समेत विभिन्न पदों पर चयनित अधिकारियों को कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया। चयनित अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं के साथ अपनी तैयारी, संघर्ष और सफलता की कहानी साझा की। इसका उद्देश्य युवाओं को शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रेरित करना रहा। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में शिक्षा, समाज सेवा और राजनीति के माध्यम से युवाओं को आगे बढ़ाना तथा समाज की आर्थिक और राजनीतिक स्थिति को मजबूत करना है। समिति पिछले 15 वर्षों से इस कार्यक्रम का आयोजन कर रही है और हर वर्ष प्राप्त सुझावों के आधार पर इसमें सुधार किया जाता है। सम्मानित होने वाले प्रमुख नवचयनित अधिकारियों और कर्मचारियों में विमल प्रजापति (आईएएस), जितेन्द्र प्रजापति (आईएएस), आकाश दीप प्रजापति (आईपीएस), संतोष प्रजापति (एसडीएम), राकेश प्रजापति (असिस्टेंट कमिश्नर, व्यापार कर), सतीश प्रजापति (तहसीलदार), डॉ. विमलेश प्रजापति और डॉ. पूजा प्रजापति (असिस्टेंट प्रोफेसर), डॉ. प्रवेश भार्गव, डॉ. संजय प्रजापति, डॉ. नेहा प्रजापति, भानु प्रकाश प्रजापति, वीपी प्रजापति, अमित कुमार प्रजापति, योगेन्द्र प्रजापति, अमन प्रजापति, संतोष प्रजापति, सुनीलदत्त प्रजापति, चंदन प्रजापति, रवीश प्रजापति, विकास भार्गव, चंद्रभान प्रजापति, करन प्रजापति और सुश्री कल्पना प्रजापति शामिल रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष प्रजापति पवन भार्गव (एडवोकेट), महासचिव रत्नेश भार्गव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. विनय प्रजापति, कोषाध्यक्ष संतोष प्रजापति, संगठन मंत्री उदयराज प्रजापति, उपाध्यक्ष अनिल प्रजापति, सचिव शिव कुमार प्रजापति, मीडिया प्रभारी अर्जुन प्रजापति, सोशल मीडिया प्रभारी राहुल प्रजापति, संरक्षक मंडल के प्रदीप भार्गव और श्याम बहादुर प्रजापति समेत विभिन्न तहसीलों के अध्यक्ष और पदाधिकारियों का सहयोग रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User