कौशांबी में गोतस्करी का 25 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने प्रतापगढ़ से दबोचा, तीन आरोपी पहले ही जा चुके हैं जेल

Oct 18, 2026 - 19:15
0
कौशांबी में गोतस्करी का 25 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने प्रतापगढ़ से दबोचा, तीन आरोपी पहले ही जा चुके हैं जेल
कौशांबी में कोखराज थाना पुलिस ने गोतस्करी के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान शैयाद पुत्र गुलहसन निवासी रामपुर बजहा, थाना मान्धाता, जनपद प्रतापगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर 17 अक्टूबर की देर रात उसे प्रतापगढ़ के रामपुर बगिया थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। रविवार की शाम 4 बजे विधिक कार्यवाई पूरी कर पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। जानकारी के मुताबिक, 17 जून 2026 को कोखराज थाना क्षेत्र में टोल प्लाजा के आगे गंगा पुल पर प्लास्टिक की पन्नी से ढका एक पिकअप वाहन पंचर हालत में खड़ा मिला था। वाहन के आसपास चालक या अन्य कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। पुलिस ने पिकअप की तलाशी ली तो उसमें बंधे 5 गोवंश बरामद हुए। इनमें एक गोवंश मृत अवस्था में मिला था। इस मामले में कोखराज थाने में गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता निवारण के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में शामिल 3 आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। चौथे आरोपी के तौर पर शैयाद को गिरफ्तार किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User