विधायक ने वृद्धाश्रम में एलईडी टीवी की घोषणा की:एग्जास्ट फैन भी लगेगा, फल बांटे; दिवंगत बुजुर्ग को दी श्रद्धांजलि
हमीरपुर के वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के मनोरंजन के लिए सदर विधायक डॉ. मनोज कुमार प्रजापति ने एलईडी टीवी और एग्जास्ट फैन लगवाने की घोषणा की है। रविवार दोपहर दो बजे विधायक सनातन धर्म रक्षा महासंघ के पदाधिकारियों के साथ आश्रम पहुंचे। उन्होंने 110 वृद्धजनों का हाल जाना और व्यवस्थाएं देखीं। इस दौरान आश्रम में पांच साल से रह रहे 68 वर्षीय राम औतार निषाद के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। विधायक और महासंघ के पदाधिकारियों ने बुजुर्गों को फल और हल्का नाश्ता भी बांटा। इस मौके पर डॉ. अवधेश मिश्रा, डॉ. जय प्रकाश त्रिपाठी, रामचंद्र शुक्ल, श्रीप्रकाश शुक्ला, नीरज कुमार मिश्र, वीरेंद्र कुमार दुबे, राम दीक्षित, लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, डॉ. ज्ञानेंद्र द्विवेदी, देवानंद, मुकेश, विपिन, बद्रीनारायण, रामकिशोर, जितेंद्र, सीपी गुप्ता, इंजीनियर शिखा शुक्ला, अंजना वर्मा, अन्नपूर्णा द्विवेदी और वैभव मिश्रा मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)