कौशांबी में लेखपालों ने तहसील दिवस का बहिष्कार किया:अपनी मांगों को लेकर 8 चरणों में करेंगे प्रदर्शन, अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
कौशांबी में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की मंझनपुर उपशाखा ने अपनी मांगों को लेकर आंदोलन शुरू किया है। शनिवार को लेखपालों ने तहसील दिवस का बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन किया। यह आंदोलन 8 चरणों में चलेगा।संघ के अध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि आंदोलन में ऑनलाइन कामों का बहिष्कार, थाना दिवस पर काली पट्टी बांधकर विरोध, रक्तदान शिविर और मोटरसाइकिल रैली शामिल है। 17 से 23 अक्टूबर तक तहसील मुख्यालय पर धरना होगा। 24 अक्टूबर से जिला मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने की चेतावनी है। लेखपाल 2800 ग्रेड पे, 8 साल से रुके तबादले, 2 साल से रुकी पदोन्नति सूची और 16 साल से भत्तों में बढ़ोतरी की मांग कर रहे हैं। उन्हें लैपटॉप-मोबाइल भी चाहिए। प्रदर्शन में अध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव समेत कई लेखपाल मौजूद थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)