कौशांबी में नदी में मिला युवक का शव:दोस्त के साथ शाम को गया था, साथी हिरासत में; डूबने या किसी और वजह से मौत की जांच

Oct 05, 2026 - 23:24
0
कौशांबी में नदी में मिला युवक का शव:दोस्त के साथ शाम को गया था, साथी हिरासत में; डूबने या किसी और वजह से मौत की जांच
कौशांबी के मंझनपुर थाना क्षेत्र में कादीपुर गांव के पास सोमवार रात करीब 9:30 बजे नदी में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने रेस्क्यू कर शव को नदी से बाहर निकाला। मृतक की पहचान गोबरसहाई गांव निवासी वीरेंद्र (35) पुत्र जगजीत के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वीरेंद्र सोमवार शाम करीब 7 बजे अपने एक दोस्त के साथ नदी के पास गया था। घटना के बाद पुलिस ने उसके साथ रहे दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वीरेंद्र की मौत नदी में डूबने से हुई या इसके पीछे कोई दूसरी वजह है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी मंझनपुर विनीत सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंचे। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User