बिजनौर के पीएसी जवान की रुड़की में मौत:पुरानी बिल्डिंग का हिस्सा गिरने से मलबे में दब गए थे, इलाज के दौरान तोड़ा दम

Oct 05, 2026 - 23:08
0
बिजनौर के पीएसी जवान की रुड़की में मौत:पुरानी बिल्डिंग का हिस्सा गिरने से मलबे में दब गए थे, इलाज के दौरान तोड़ा दम
बिजनौर में नहटौर क्षेत्र के बैरमाबाद गढ़ी गांव निवासी पीएसी जवान मोहम्मद आदिल (32) की सोमवार शाम 4 बजे रुड़की के धनोरी में हादसे के दौरान मौत हो गई। अमृत लॉ कॉलेज परिसर में पुरानी बिल्डिंग का एक हिस्सा अचानक गिरने से आदिल मलबे में दब गए थे। घटना के समय वह बाथरूम में नहाने गए थे। कॉलेज परिसर में पीएसी की एक प्लाटून ठहरी हुई थी। हादसे के बाद पुलिस और पीएसी जवानों ने स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें मलबे से बाहर निकाला। गंभीर हालत में उन्हें हायर सेंटर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही बैरमाबाद गढ़ी गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सोमवार रात करीब 10 बजे उनका शव गांव पहुंचा। नहाने गए थे, तभी अचानक गिरा मलबा सोमवार सुबह करीब 10 बजे आदिल कॉलेज परिसर में बाथरूम में नहाने गए थे। इसी दौरान पुरानी बिल्डिंग का एक हिस्सा अचानक गिर गया और वह मलबे में दब गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिसर में मौजूद पीएसी जवानों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मलबे से निकालकर अस्पताल भेजा कलियर कोतवाल कमल मोहन भंडारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों और पीएसी जवानों की मदद से आदिल को मलबे से बाहर निकाला गया। उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। आदिल के परिवार में पत्नी और दो बच्चे आदिल बैरमाबाद गढ़ी गांव के रहने वाले थे और आठ भाई-बहनों में से एक थे। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं। उनके मामा मोहम्मद जाकिर ने बताया कि आदिल सोमवार को ही ड्यूटी पर गए थे। हादसे की जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोग रुड़की के लिए रवाना हो गए। रात 10 बजे गांव पहुंचा शव आदिल की मौत की जानकारी मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सोमवार रात करीब 10 बजे उनका शव गांव पहुंचा। इसके बाद गांव में शोक का माहौल रहा। परिजन और ग्रामीण उनके अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटे। बिल्डिंग गिरने के कारणों की जांच हादसे के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुरानी बिल्डिंग का हिस्सा किन परिस्थितियों में गिरा, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस और प्रशासनिक स्तर से मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। -------------------- ये खबर भी पढ़ें ‘बहुत डिप्रेशन में हूं, अब जीना नहीं चाहता’, गुरुग्राम से पिता बेटे को समझाते रहे; नोएडा में 43वीं मंजिल से कूदकर सुसाइड नोएडा में बिल्डिंग की 43 वीं मंजिल से कूदकर सुसाइड करने वाले गुरुग्राम के संभव जैन (29) को लेकर कई खुलासे हुए हैं। संभव ने पिता विनय जैन को इंग्लिश और हिंदी में कई मैसेज भेजे थे। पढ़िए पूरी खबर

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User