कौशांबी में शव रखकर हाईवे जाम करने पर केस:ट्रेन से कटकर युवक की मौत के बाद परिजनों ने लगाया था हत्या का आरोप
कौशांबी के सैनी थाना क्षेत्र में 30 सितंबर को ट्रेन से कटकर राजू (22) की मौत के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए शनिवार को शव रखकर हाईवे जाम कर दिया था। परिजनों ने हत्यारोपियों के खिलाफ कार्रवाई के साथ 15 लाख रुपये मुआवजा और दो बीघा जमीन देने की मांग की थी। अब हाईवे जाम करने के मामले में पुलिस ने तीन नामजद समेत 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। राजकोट में काम करता था राजू
मृतक की पहचान महेवाघाट थाना क्षेत्र के डकशरीरा गांव निवासी राजू पुत्र नथन के रूप में हुई थी। परिजनों के अनुसार, राजू राजकोट में एक कंपनी में काम करता था। शव की पहचान होने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया। शव रखकर राम वन गमन मार्ग किया था जाम
शनिवार सुबह परिजन और ग्रामीण शव लेकर अजरौली स्थित पेट्रोल पंप के पास राम वन गमन मार्ग पर पहुंचे। यहां शव को सड़क पर रखकर हाईवे जाम कर दिया। परिजनों ने राजू की हत्या का आरोप लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई, 15 लाख रुपये मुआवजा और दो बीघा जमीन की मांग की। हाईवे जाम की सूचना पर सीओ कौशांबी अरुण कुमार शुक्ला दो थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों को समझाकर करीब दो घंटे बाद जाम खुलवाया और शव का अंतिम संस्कार कराया। पुलिसकर्मी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
मामले में महेवाघाट थाने के उपनिरीक्षक कृष्णकांत त्रिपाठी की तहरीर पर रविवार दोपहर करीब 2 बजे मुकदमा दर्ज किया गया। एफआईआर में कल्लू, अंकुश और गप्पू समेत 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ हाईवे जाम कर आवागमन बाधित करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस के मुताबिक, शव को हाईवे पर रखने से मार्ग पर यातायात रुक गया था और आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वीडियो फुटेज से हो रही पहचान
सीओ कौशांबी अरुण कुमार शुक्ला ने बताया कि हाईवे जाम करने के संबंध में उपनिरीक्षक की तहरीर पर तीन नामजद समेत 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस वीडियो फुटेज के आधार पर जाम में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)