कासगंज में त्योहारों की तैयारियों पर शांति समिति की बैठक:नवरात्रि से दशहरा तक सुरक्षा, यातायात और बिजली पर हुई चर्चा
कासगंज में आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए रविवार दोपहर 3 बजे तहसील में शांति समिति की बैठक हुई। इसमें पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधि, व्यापार मंडल के पदाधिकारी और इलाके के लोग शामिल हुए। बैठक में नवरात्रि, रामलीला, राम बारात, अग्रसेन जयंती और दशहरा जैसे त्योहारों की तैयारियों पर चर्चा हुई। कानून व्यवस्था, यातायात, साफ-सफाई और बिजली सप्लाई जैसी समस्याओं पर भी विचार किया गया अधिकारियों ने भीड़भाड़ वाले इलाकों में यातायात और कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। नगर में साफ-सफाई बेहतर रखने पर भी जोर दिया गया, ताकि लोगों को परेशानी न हो। बैठक में कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद्र राजपूत, भाजपा चेयरमैन राजेंद्र बोहरे और नायब तहसीलदार सुमित यादव मौजूद रहे। संबंधित विभागों को बिजली सप्लाई सुनिश्चित करने और शिकायतों को जल्दी हल करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि त्योहारों के दौरान सभी विभाग मिलकर काम करें। आखिर में सभी से आपसी सौहार्द और शांति बनाए रखते हुए त्योहार मनाने की अपील की गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)