कौशांबी में स्कूली वैन ने बच्चे को रौंदा, मौत:नाराज ग्रामीणों ने ड्राइवर को पीटा, हाईवे जाम कर पुलिस को सौंपा; नशे का आरोप

Oct 14, 2026 - 13:28
0
कौशांबी में स्कूली वैन ने बच्चे को रौंदा, मौत:नाराज ग्रामीणों ने ड्राइवर को पीटा, हाईवे जाम कर पुलिस को सौंपा; नशे का आरोप
कौशांबी में बुधवार सुबह करीब 10 बजे एक स्कूली वैन की टक्कर से तीन साल के मासूम की मौत हो गई। वह घर के बाहर खेल रहा था। वैन उसकी बहन को स्कूल लेने आई थी। टक्कर लगने से मासूम वैन के अगले पहिए के नीचे आ गया। इससे उसने मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। हादसे से नाराज ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर दिया। ड्राइवर को पकड़कर जमकर पीटा, उसके बाद पुलिस को सौंप दिया। आरोप है कि ड्राइवर नशे में था। सूचना ही मिलते ही मौके पर सीओ और थाना प्रभारी पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाबुझाकर शांत कराया। घटना महेवाघाट घाट थाना क्षेत्र के दलेलागंज मवई गांव की है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। देखिए तस्वीरें… जानिए पूरा मामला… महेवा घाट थाना क्षेत्र के दलेलागंज मवई गांव निवासी बाल चंद्र निषाद का 3 वर्षीय बेटा अभी कुमार सुबह घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान बच्चों को स्कूल लेने जा रही एक स्कूली वैन ने उसे रौंद दिया। बच्चे का सिर टायर के नीचे आ जाने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने हाईवे जाम कर दिया। ग्रामीणों ने वैन ड्राइवर हरिशंकर पिता भुल्ली, निवासी टिकरा को जमकर मारपीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। मां बोलीं- बेटी स्कूल बस में बैठने जा रही थी मृत बच्चे की मां खुशबू देवी का कहना है मेरी बड़ी बेटी सुभी स्कूल बस में बैठने जा रही थी। तभी बेटा अभी भी घर के बाहर खेलते हुए गाड़ी के पास पहुंच गया था। तभी यह घटना हुई गाड़ी बहुत तेज गति में थी । एएसपी अमिता सिंह ने बताया की स्कूल वैन की चपेट में आने से मासूम बच्चे की मौत हो गई है। मामले में हम तहरीर लेकर के मुकदमा दर्ज किया है। आगे की कार्रवाई जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User