कौशांबी में सर्राफा कारोबारी से लूट के 3 आरोपी गिरफ्तार:मुठभेड़ में एक बदमाश को लगी गोली, लूट का माल और हथियार बरामद

Oct 08, 2026 - 10:31
0
कौशांबी में सर्राफा कारोबारी से लूट के 3 आरोपी गिरफ्तार:मुठभेड़ में एक बदमाश को लगी गोली, लूट का माल और हथियार बरामद
कौशांबी में सर्राफा कारोबारी से लूट के तीन आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। इस दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी। पुलिस ने लूटे गए गहने, नकदी, बाइक और अवैध हथियार बरामद किए हैं। यह घटना 1 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे कोखराज टोल प्लाजा के पास हुई थी। प्रतापगढ़ के ज्वेलरी कारोबारी सुरेश चंद्र सोनी अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। तीन बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोककर हेलमेट से हमला किया और बैग छीन लिया। बैग में करीब 20 हजार रुपये नकद, एक किलो चांदी और 20 ग्राम सोना था। एसपी कौशांबी ने मुकदमा दर्ज कर चार टीमें बनाई थीं। बाइक सवार अपराधियों से मुठभेड़ देर रात कोखराज पुलिस की वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार अपराधियों से मुठभेड़ हो गई। इसमें रितेश नाम के अपराधी को पैर में गोली लगी। पुलिस ने घायल रितेश समेत फतेहपुर के खागा निवासी सुनील और सूरज को गिरफ्तार किया। इन्होंने लूट कबूल की, जिसके बाद लूटा गया माल, तमंचा, कारतूस और वारदात में इस्तेमाल अपाचे मोटरसाइकिल बरामद हुई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User