कौशांबी से लापता 16 साल का बालक प्रयागराज से मिला:पुलिस ने 4 घंटे में ढूंढकर परिजनों को सौंपा, मां ने दी थी सूचना
कौशांबी के भरवारी कस्बे से लापता हुए 16 साल के एक बालक को पुलिस ने चार घंटे के भीतर प्रयागराज से सुरक्षित ढूंढ निकाला। पुलिस ने उसे परिजनों को सौंप दिया है। भरवारी के नेहरू नगर की रहने वाली रीना देवी ने 3 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे पुलिस को बताया कि उनका 16 साल का बेटा अनिकेत 2 अक्टूबर की सुबह 7 बजे घर से चला गया था। काफी तलाश के बाद भी वह नहीं मिला। बालक को उसके परिवार को सौंपा सूचना मिलते ही भरवारी चौकी प्रभारी मुकेश यादव ने सर्विलांस टीम की मदद से बालक की तलाश शुरू की। सर्विलांस की जानकारी से पुलिस ने शनिवार-रविवार की रात 2 बजे अनिकेत को प्रयागराज से ढूंढ लिया। पुलिस ने पूछताछ और लिखापढ़ी के बाद बालक को उसके परिवार को सौंप दिया। बेटे के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने पुलिस के काम की तारीफ की। इस काम में चौकी प्रभारी मुकेश यादव, सिपाही लाल बाबू, अनिल यादव और जितेंद्र सिंह शामिल थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)