दिन में चिलचिलाती धूप, रात में बढ़ी ठंडक:10 अक्टूबर के बाद तेज होगा सर्दी का असर, रात में 3-4 डिग्री तक गिर रहा तापमान
प्रयागराज में मानसून की विदाई के बाद मौसम का मिजाज बदलने लगा है। दिन में तेज चिलचिलाती धूप निकलने से गर्मी और उमस परेशान कर रही है, जबकि रात में तापमान गिरने से ठंडक महसूस होने लगी है। दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ रहा है। रविवार को अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। रात में 3-4 डिग्री तक गिर रहा तापमान दिन में तेज धूप के कारण तापमान बढ़ रहा है, लेकिन रात होते ही इसमें गिरावट दर्ज की जा रही है। रात के समय तापमान में करीब 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट महसूस हो रही है। ग्रामीण इलाकों में देर रात के बाद ठंडक का असर ज्यादा महसूस हो रहा है। ओस पड़ने के कारण भी रात के मौसम में ठंडक बढ़ गई है। अगले 10 दिनों में बढ़ेगा ठंड का असर मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में रात के तापमान में धीरे-धीरे और गिरावट हो सकती है। 10 अक्टूबर के बाद ठंड का असर तेज होने की संभावना है। दिन में अभी कुछ दिनों तक तेज धूप और गर्मी बनी रह सकती है, लेकिन सुबह और रात के समय मौसम में ठंडक बढ़ती जाएगी। मौसम में बदलाव के साथ लोगों को अब दिन में गर्मी और रात में ठंडक का एहसास एक साथ हो रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)