कब्रिस्तान की दीवार बनवाने को किसानों का प्रदर्शन:मेरठ में डीएम से मिले; असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की चेतावनी
मेरठ में भारतीय किसान यूनियन (संघर्ष मोर्चा) और कब्रिस्तान शाहविलात कमेटी ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कब्रिस्तान की टूटी दीवार बनवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि कब्रिस्तान की जमीन को कुछ लोग कब्जाना जाना चाहते हैं। संगठन के जिला अध्यक्ष असलम परवेज खान ने बताया कि कब्रिस्तान की दीवार लंबे समय से टूटी हुई है। कुछ असामाजिक तत्व इसके निर्माण कार्य में रुकावट डाल रहे हैं। उन्होंने संबंध में संबंधित अधिकारी को भी शिकायत की थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। खान ने चेतावनी दी कि अगर असामाजिक तत्वों ने दोबारा बाधा डाली, तो जिले में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से इन तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने की भी मांग की। उन्होंने ज्ञापन देते हुए कहा कि कब्रिस्तान की जमीन पर पहले ही कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा है। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने जब इसका विरोध किया तो असामाजिक तत्वों ने उन्हें भी धमकी दी। इस संबंध में संबंधित थाने में भी शिकायत की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन देते हुए आंदोलन की चेतावनी भी दी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)