कच्चा मकान ढहने पर गरीब महिला को मिली आर्थिक मदद:अमेठी में DM के 'एक दिवस में पूर्ण समाधान' अभियान से तुरंत मिली राहत
अमेठी में जिलाधिकारी (DM) शशांक चौधरी के 'एक दिवस में पूर्ण समाधान' अभियान से गरीबों को तुरंत मदद मिल रही है। हाल ही में गौरीगंज तहसील में एक गरीब महिला को DM ने तत्काल आर्थिक सहायता दिलाई। मझगवां मछरिया गांव की रामावती DM के पास पहुंचीं। उन्होंने शिकायत में बताया कि उनका कच्चा मकान बारिश में ढह गया है। इस कारण उन्हें और उनके परिवार को टीनशेड में रहना पड़ रहा है। उन्होंने DM से आर्थिक मदद मांगी। DM ने शिकायत पर ध्यान देते हुए गौरीगंज के उपजिलाधिकारी को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कर महिला को नियमानुसार आर्थिक सहायता दी जाए। DM के निर्देश पर उपजिलाधिकारी ने लेखपाल को मौके पर भेजा। जांच में शिकायत सही निकली। इसके बाद तहसीलदार गौरीगंज ने महिला को आर्थिक मदद देने की मंजूरी दे दी। शिकायत का जल्दी समाधान होने पर रामावती ने जिलाधिकारी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इससे उनके परिवार को काफी राहत मिली है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)