क्राइम कंट्रोल में नाकामी पर अहमदगढ़ थाना प्रभारी लाइन हाजिर:छतारी प्रभारी नरेंद्र सिंह को मिली कमान

Oct 07, 2026 - 08:15
0
क्राइम कंट्रोल में नाकामी पर अहमदगढ़ थाना प्रभारी लाइन हाजिर:छतारी प्रभारी नरेंद्र सिंह को मिली कमान
बुलंदशहर के अहमदगढ़ थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे अपराध और कानून-व्यवस्था संभालने में नाकामी के चलते वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) दिनेश कुमार सिंह ने सख्त एक्शन लिया है। एसएसपी ने अहमदगढ़ थाना प्रभारी वरुण कुमार शर्मा को तुरंत लाइन हाजिर कर दिया है। उनकी जगह छतारी थाने के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह को अहमदगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अहमदगढ़ इलाके में अपराध नियंत्रण की स्थिति ठीक नहीं थी। हाल ही में मारपीट में घायल 27 साल के सोनू की इलाज के दौरान मौत हो गई थी, जिससे लोगों में गुस्सा था। इसके बाद एक और घटना सामने आई। इलाके में एक बुजुर्ग दंपती और उनके बेटों को घर में बंधक बनाकर पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इससे पुलिस की छवि पर असर पड़ा। इन घटनाओं को देखते हुए एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने जांच के आदेश दिए। थाना स्तर पर लापरवाही सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई। एसएसपी ने साफ कहा है कि अपराध नियंत्रण और जनता की सुरक्षा में कोई भी ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी। नए थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह के सामने अब इलाके में कानून-व्यवस्था सुधारने और जनता का पुलिस पर भरोसा फिर से कायम करने की चुनौती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User