KGMU की 1276 नर्सिंग भर्ती पर शासन ने बैठाई जांच:परीक्षा पैटर्न बदलने का आरोप, STF भी कर रही पड़ताल
KGMU में नर्सिंग ऑफिसर भर्ती-2023 को लेकर उठी शिकायतों की जांच शुरू हो गई है। शिकायतों की पड़ताल के लिए एसटीएफ के बाद शासन ने चिकित्सा शिक्षा विभाग के महानिदेशक को पत्र लिखकर जांच के आदेश दिए हैं। संयुक्त सचिव आनंद कुमार त्रिपाठी ने गुरुवार को यह पत्र लिखा है। जांच के आदेश के बाद KGMU में हलचल मच गई है। जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को लिखा था लेटर KGMU में नर्सिंग ऑफिसर भर्ती-2023 में 1276 पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। भर्ती प्रक्रिया को लेकर कई जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से शिकायत की थी। महाराजगंज फरेंदा से विधायक वीरेंद्र चौधरी समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने भर्ती में अनियमितता के गंभीर आरोप लगाए थे। शिकायत में कहा गया था कि भर्ती का विज्ञापन जारी होने के बाद चयन प्रक्रिया के बीच परीक्षा प्रणाली में बदलाव किया गया। परीक्षा ओएमआर आधारित मैनुअल प्रणाली से कराई गई, जबकि विज्ञापन के समय प्रक्रिया अलग थी। शिकायतकर्ताओं ने इसे भर्ती नियमों के विपरीत बताते हुए पूरे मामले की जांच की मांग की थी। शिकायत में उत्तर प्रदेश के अभ्यर्थियों की अनदेखी का भी आरोप लगाया गया। वहीं, काफी संख्या में राजस्थान के अभ्यर्थियों का चयन किए जाने को लेकर भी जनप्रतिनिधियों ने सवाल उठाए थे। अभी तक एसटीएफ मामले की जांच कर रही है। इसके संबंध में KGMU प्रशासन से भर्ती से जुड़े दस्तावेज मांगे गए हैं। अब शासन ने भी जांच के आदेश दिए हैं। इससे KGMU में भर्ती प्रक्रिया की दोहरी जांच शुरू हो गई है। कर्मचारी नेता की शिकायत पर भी जांच
शासन ने KGMU के कनिष्ठ लिपिक अनिल कुमार की शिकायतों की जांच के लिए भी अधिकारी नामित किया है। 1 अक्टूबर को जारी पत्र के मुताबिक चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण विभाग की अपर निदेशक नीलम को जांच अधिकारी बनाया गया है। उन्हें KGMU के 14 सितंबर के पत्र के आधार पर अनिल कुमार की शिकायतों से जुड़े सभी बिंदुओं की जांच कर जल्द शासन को रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।
वहीं, नर्सिंग भर्ती मामले में एसटीएफ भी जांच कर रही है। इस संबंध में KGMU प्रशासन से भर्ती से जुड़े दस्तावेज मांगे गए हैं। अब शासन के स्तर से भी जांच के आदेश जारी होने के बाद भर्ती प्रक्रिया को लेकर KGMU प्रशासन की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)