खाद दुकानों की जांच कर रहे कृषि कर्मचारी को धमकी:सिद्धार्थनगर में DAO की शिकायत पर विक्रेता संघ अध्यक्ष पर FIR

Oct 19, 2026 - 10:24
0
खाद दुकानों की जांच कर रहे कृषि कर्मचारी को धमकी:सिद्धार्थनगर में DAO की शिकायत पर विक्रेता संघ अध्यक्ष पर FIR
सिद्धार्थनगर में खाद की दुकानों की जांच कर रहे कृषि विभाग के एक कर्मचारी को फोन पर धमकी देने का मामला सामने आया है। इस मामले में उर्वरक फुटकर विक्रेता संघ के अध्यक्ष आदर्श कुमार श्रीवास्तव के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जिला कृषि अधिकारी रविशंकर पांडेय की शिकायत पर 18 अक्टूबर 2026 को मिश्रौलिया थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। आरोप है कि कर्मचारी को जांच न करने की धमकी दी गई और सरकारी कामकाज में बाधा डालने का प्रयास किया गया। कृषि विभाग के कर्मचारी अरविंद कुमार को खाद की ओवररेटिंग, कालाबाजारी और तस्करी रोकने के लिए दुकानों की जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। शिकायत के मुताबिक, 16 अक्टूबर 2026 को उन्हें फोन करके जांच न करने की धमकी दी गई। आरोप है कि फोन करने वाले ने गंभीर परिणाम भुगतने की बात कही और उच्चाधिकारियों के लिए भी अपशब्दों का इस्तेमाल किया। शिकायत में कर्मचारी को भयभीत करने और विभागीय कार्रवाई रोकने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया गया है। दूसरे पदाधिकारी पर भी धमकी देने का आरोप प्राथमिकी में दर्ज शिकायत के मुताबिक, उर्वरक विक्रेता संघ के महासचिव नीरज की ओर से भी कृषि विभाग के कर्मचारी को फोन करके धमकाने की बात कही गई है। शिकायत के साथ मोबाइल फोन पर हुई बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग संलग्न किए जाने का उल्लेख है। जिला कृषि अधिकारी ने शिकायत में कहा कि खाद की दुकानों पर अनियमितताओं की जांच के दौरान कर्मचारियों को डराने-धमकाने से सरकारी कार्य प्रभावित हो सकता है। उन्होंने मामले में कार्रवाई करने और संबंधित कर्मचारियों को सुरक्षा देने का अनुरोध किया था। उपनिरीक्षक शिवकांत राय को सौंपी गई जांच मिश्रौलिया थाने में 18 अक्टूबर 2026 को दर्ज प्राथमिकी में आदर्श कुमार श्रीवास्तव को नामजद किया गया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक शिवकांत राय को सौंपी गई है। प्राथमिकी में धमकी देने, लोक सेवक के कार्य में बाधा डालने और अपमानजनक व्यवहार से संबंधित प्रावधानों के तहत कार्रवाई की गई है। मामले में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User