खाद्य सुरक्षा विभाग ने 240 लीटर घी सीज किया:सिटी मॉल पर हुई कार्रवाई में 6 खाद्य पदार्थों के नमूने भी लिए गए
जिलाधिकारी मेधा रूपम के निर्देश पर नवरात्रों को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने ग्रेटर नोएडा में छापेमारी की। अधिकारियों ने दादरी स्थित सिटी मॉल पर छापा मारा। टीम ने 240 लीटर घी सीज किया, जिस पर विटामिन और मिनरल्स होने की भ्रामक जानकारी लिखी थी। 18 किलोग्राम मिर्च पाउडर भी जब्त हुआ, क्योंकि उस पर पैकिंग की तारीख और बैच नंबर नहीं था। विभाग ने जांच के लिए 6 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। इनमें अवतार ब्रांड घी, गाय का घी, मिर्च पाउडर, मखाना, सरसों का तेल और कुट्टू का आटा शामिल हैं। इन्हें प्रयोगशाला भेजा गया। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सर्वेश मिश्रा ने बताया कि विक्रेताओं को लाइसेंसधारी सप्लायर से ही सामान खरीदने और बिल लेने के निर्देश दिए गए हैं। मिलावट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)