वाराणसी में गरबा में एंट्री से पहले आधार कार्ड चेक:तिलक और हाथ पर मोहर लगाकर दिया प्रवेश, युवक-युवतियों ने खेला डांडिया

Oct 14, 2026 - 23:19
0
वाराणसी में गरबा में एंट्री से पहले आधार कार्ड चेक:तिलक और हाथ पर मोहर लगाकर दिया प्रवेश, युवक-युवतियों ने खेला डांडिया
शारदीय नवरात्र में काशी में गरबा और डांडिया की धूम मची है। भक्ति गीतों की धुन पर युवक-युवतियां डांडिया डांस कर रहे हैं। वहीं, वाराणसी में एक गरबा आयोजन के दौरान प्रवेश को लेकर विशेष नियम लागू किए गए। आयोजकों ने प्रवेश से पहले युवक-युवतियों के आधार कार्ड की जांच की। इसके साथ ही तिलक लगाकर और हाथ पर मोहर लगाने के बाद ही लोगों को कार्यक्रम में प्रवेश दिया गया। देखें तस्वीर… आधार चेक कर लगाया तिलक गरबा आयोजक एवं पूर्वांचल मेला व्यापार की अध्यक्ष सरिता सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में प्रवेश देने से पहले प्रत्येक व्यक्ति का आधार कार्ड चेक किया गया। आयोजक के अनुसार, गरबा हिंदू परंपरा से जुड़ा आयोजन है, इसलिए उन्होंने पहचान की जांच के बाद ही लोगों को प्रवेश दिया। बिना आधार कार्ड और मोहर के किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई। उन्होंने बताया कि प्रवेश द्वार पर लोगों का तिलक लगाकर स्वागत भी किया गया। आयोजन में महिलाओं और युवतियों में खासा उत्साह देखने को मिला। भक्ति गीतों पर युवक-युवतियों ने डांडिया खेलकर नवरात्र का उत्सव मनाया। 15 साल से हो रहा आयोजन सरिता सिंह ने बताया कि उनके यहां पिछले 15 वर्षों से गरबा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। हर साल महिलाएं और युवतियां इस आयोजन का इंतजार करती हैं। इस बार भी कार्यक्रम में उत्साह का माहौल रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User