खैर की लकड़ी चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार:वन दरोगा को कार से मारी थी टक्कर, पुलिस ने चोरी की लकड़ी और कार बरामद की
बिजनौर में नजीबाबाद थाना पुलिस ने खैर की लकड़ी चोरी करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि चोरी के दौरान पकड़े जाने से बचने के लिए आरोपियों ने वन उपनिरीक्षक की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की लकड़ी और होंडा सिटी कार बरामद की है। एसपी सिटी डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह ने दोपहर साढ़े तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी। वन उपनिरीक्षक को टक्कर मारकर हुए थे फरार एसपी सिटी डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह ने बताया कि 5 अक्टूबर को वन उपनिरीक्षक सतीश कुमार ने मामले में शिकायत दर्ज कराई थी। सहानपुर रेंज में खैर के पेड़ों की कटाई कर चोरी करने वालों को पकड़ने के दौरान आरोपियों ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इससे उनके बाएं पैर में चोट लग गई। शिकायत के मुताबिक, आरोपियों ने खैर के तीन पेड़ काटे थे और उनमें से दो पेड़ों की लकड़ी पिकअप में लादकर ले गए थे। मामले की जांच के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
दिन में रेकी, रात में काटते थे पेड़ पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बब्बू उर्फ बग्गड़, सतनाम और इकरार के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे दिन में खैर, शीशम और सागौन के पेड़ों की रेकी करते थे और रात में उन्हें काटकर लकड़ी ले जाते थे। पुलिस की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए उनके साथी आगे रहते थे। पुलिस के अनुसार, इकरार ने सलीम ठेकेदार के कहने पर 45 हजार रुपये में चोरी की लकड़ी खरीदी थी। इस लकड़ी को अफजलगढ़ स्थित टाल पर ले जाना था। पुलिस ने चोरी की लकड़ी और होंडा सिटी कार बरामद की है। मामले में फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)