खामेनेई पर विवादित टिप्पणी का विरोध:शिया पर्सनल लॉ बोर्ड ने कोतवाली में दी तहरीर, FIR की मांग
ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास ने एक कॉमेडी शो में आयतुल्लाह सैयद अली ख़ामेनेई के संबंध में कथित रूप से आपत्तिजनक एवं अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किए जाने के मामले में कड़ी आपत्ति जताई है। मौलाना यासूब अब्बास ने चौक कोतवाली पहुँचकर लखनऊ निवासी युवक के विरुद्ध शिकायत-पत्र जमा किया और प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। शिकायत में आरोप है कि संबंधित कॉमेडी शो के दौरान आयतुल्लाह सैयद अली ख़ामेनई साहब के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच करने और कानून के अनुरूप आवश्यक कदम उठाने की मांग की। इस मौक़े पर हैदरी टास्क फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुन्ने आग़ा, ज़ीशान ज़ैदी, ज़ैग़म ज़ैदी, आमिर रज़ा (ज़फ़रुल), हैदर रिज़वी, शेख़ सईद समेत संस्था के अन्य पदाधिकारी, सदस्य मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)