मेरठ में आर्ट ऑफ लिविंग का सत्संग:भजनों की प्रस्तुतियों से भक्तिमय माहौल, ध्यान संग प्राणायाम का दिया संदेश

Oct 10, 2026 - 20:07
0
मेरठ में आर्ट ऑफ लिविंग का सत्संग:भजनों की प्रस्तुतियों से भक्तिमय माहौल, ध्यान संग प्राणायाम का दिया संदेश
मेरठ के मंगल पांडे नगर स्थित आर्ट ऑफ लिविंग केंद्र पर सत्संग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में साधकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सत्संग के दौरान भजन-कीर्तन की प्रस्तुतियों से वातावरण भक्तिमय हो गया। भजनों के माध्यम से साधकों ने भक्ति, प्रेम, शांति और सकारात्मकता का अनुभव किया। कार्यक्रम में ध्यान, प्राणायाम और आध्यात्मिक ज्ञान के महत्व पर भी चर्चा की गई। बताया गया कि नियमित ध्यान, प्राणायाम और सत्संग से मानसिक शांति मिलती है तथा जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित होता है। आर्ट ऑफ लिविंग के कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को तनावमुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित किया जाता है। सत्संग का समापन भजनों और सामूहिक प्रार्थना के साथ हुआ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User