खाना बनाने पर विवाद के बाद युवती नदी में कूदी:शाहजहांपुर में मां की डांट से नाराज होकर उठाया कदम, अंजान व्यक्ति ने कूदकर बचाई जान

Oct 06, 2026 - 15:28
0
खाना बनाने पर विवाद के बाद युवती नदी में कूदी:शाहजहांपुर में मां की डांट से नाराज होकर उठाया कदम, अंजान व्यक्ति ने कूदकर बचाई जान
शाहजहांपुर में मंगलवार दोपहर एक बजे खाना बनाने पर हुए विवाद के बाद एक 18 साल की युवती भैंसी नदी में कूद गई। स्थानीय उमेश कुमार ने तुरंत नदी छ्लांग लगाकर उसकी जान बचाई। युवती अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत खतरे से बाहर है। यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर दूर थाना बंडा क्षेत्र के मुरादपुर की है। मां ने युवती को खाना बनाने को कहा था, युवती ने खाना बनाने के लिए अपनी बड़ी बहन से कहा। जिस पर उसका बड़ी बहन से झगड़ा हो गया। मां ने दोनों को डांटा और मारा, जिसके बाद वह रिश्तेदार के घर चली गईं। मां के जाने के बाद नाराज युवती घर से निकली और रोते हुए भैंसी नदी में कूद गई। क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने उसको रोता हुआ जाते देखा तो वह भी पीछे-पीछे चले गये। लोगों के शोर मचाने पर उमेश कुमार ने बिना देर किए नदी में कूदकर युवती को बाहर निकाला। पुलिस को सूचना मिली और डायल 112 पर तैनात पुलिसकर्मी युवती को अस्पताल लेकर आए। मां ने बताया कि खाना बनाने के विवाद के बाद बेटी ने यह कदम उठाया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User