खारजा नहर में नवजात का शव मिला:उन्नाव के गहोली गांव के पास ग्रामीणों ने देखा, पुलिस CCTV खंगाल जांच में जुटी
उन्नाव में सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के गहोली गांव के पास शारदा नहर से निकले खारजा में गुरुवार सुबह नवजात शिशु का शव मिलने से हड़कंप मच गया। नाले में नवजात का शव पड़ा होने की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर में घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। ग्रामीणों के मुताबिक, गुरुवार सुबह नौ बजे कुछ लोग अपने काम से जा रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर खारजा नहर में पड़े नवजात के शव पर पड़ी। पास जाकर देखने पर नवजात का शव होने की जानकारी हुई। इसके बाद ग्रामीणों ने मामले की सूचना ग्राम प्रधान जयचंद्र को दी। ग्राम प्रधान ने तत्काल सफीपुर कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही सफीपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही आसपास मौजूद ग्रामीणों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। पुलिस ने नवजात के शव के नहर में पहुंचने की परिस्थितियों को लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि नवजात का शव नहर में कैसे पहुंचा और इसे वहां किसने फेंका। घटना की जानकारी आसपास के गांवों में फैलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लोगों के बीच नवजात को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। हालांकि, अभी तक नवजात की पहचान नहीं हो सकी है और न ही यह स्पष्ट हो पाया है कि शव नहर में किसने और कब फेंका। पुलिस आसपास के गांवों और क्षेत्र में भी जानकारी जुटा रही है। साथ ही नवजात के संबंध में कोई सुराग मिलने की उम्मीद में स्थानीय स्तर पर पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच-पड़ताल की पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। कोतवाल संदीप मिश्रा ने बताया कि खारजा नहर में नवजात का शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)