रास्ते की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक, VIDEO:प्रतापगढ़ में 2 घंटे बाद नीचे उतरा, हिरासत में लिया; SDM ने कार्रवाई के दिए निर्देश
प्रतापगढ़ के संग्रामगढ़ में एक युवक रास्ते की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। कोटा भवानीगंज गांव के अशोक कुमार सरोज अपने घर तक तालाब के किनारे से पक्की सड़क तक रास्ता बनवाना चाहते हैं। मांग पूरी न होने से नाराज अशोक गुरुवार सुबह गांव के किनारे स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गए। यह पता चलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर संग्रामगढ़ पुलिस और ग्राम प्रधान ओमानंद द्विवेदी मौके पर पहुंचे। उन्होंने युवक को रास्ता बनवाने का आश्वासन देकर टावर से नीचे उतरने के लिए समझाया। करीब दो घंटे बाद युवक टावर से नीचे उतरा। एसडीएम कुंडा अजय यादव ने भी अशोक से बात की और रास्ते की मांग पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। एसडीएम ने पुलिस को युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर नियमों के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। युवक के घर तक रास्ता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी शुरू करने की बात कही गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)