खड़े ट्रक में पीछे से दूसरे ट्रक ने मारी टक्कर:उन्नाव में एक की मौत, 3 की हालत गंभीर; लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा

Oct 07, 2026 - 08:31
0
खड़े ट्रक में पीछे से दूसरे ट्रक ने मारी टक्कर:उन्नाव में एक की मौत, 3 की हालत गंभीर; लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार देर रात दो ट्रकों के बीच हुई भीषण टक्कर हो गई। हादसा रात करीब 12. 45 बजे का बताया जा रहा है। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही एक्सप्रेस-वे सुरक्षा बल और स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा राहत कार्य शुरू किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक का अचानक टायर फट गया था। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को सड़क किनारे येलो लाइन में खड़ा कर दिया और टायर बदलने की प्रक्रिया शुरू की। उसी दौरान पीछे से आ रहे एक अन्य ट्रक के चालक को अचानक झपकी आ गई। तेज रफ्तार होने के कारण चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और उसने पहले से खड़े ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रकों के परखच्चे उड़ गए। मामला हसनगंज थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। हरदोई के गुलाम वारिस की मौके पर ही थमीं सांसें इस भीषण दुर्घटना में हरदोई से सुल्तानपुर की ओर जा रहे अडोरा सुल्तानपुर निवासी गुलाम वारिस (33) पुत्र नफीस अहमद की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, बलरामपुर इटावा निवासी चालक अभिषेक श्रीवास्तव (24) पुत्र अजय श्रीवास्तव और अरबाज (28) पुत्र आजाद सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। ATLAS पेट्रोलिंग टीम ने संभाला मोर्चा, यातायात बहाल दुर्घटना की सूचना मिलते ही ATLAS पेट्रोलिंग टीम त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने तुरंत सुरक्षा घेरा बनाया और क्षतिग्रस्त वाहनों के कारण बाधित हुए एक्सप्रेस-वे के यातायात को व्यवस्थित किया। क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त ट्रकों को सड़क से हटाकर किनारे किया गया, जिसके बाद एक्सप्रेस-वे पर वाहनों का आवागमन सामान्य हो सका। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User